वाराणसी नई दिल्ली, बेंगलुरु मुंबई को मिली वंदे स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को हरी झंडी

NEWS STATION Video Today

Description

पहले पहल वंदे भारत स्लीपर हावड़ा से गुवाहाटी के बीच में चलाई गई थी उसके बाद से देश को इंतजार था की वंदे स्लीपर ट्रेन बाकी इलाकों में कब चलेगी.. भारतीय रेलवे ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच में नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला किया है इसका उद्घाटन 31 अक्टूबर को किया जा रहा है तो वहीं बेंगलुरु से मुंबई के बीच में नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 1 नवंबर को चलाई जा रही है दोनों ट्रेनों को लेकर यात्रियों में गजब उत्साह है वजह है दिवाली और छठ के मौके पर इस तरह की नई नवेली ट्रेन मिलने पर सुगम यात्रा संभव हो पाएगी लेकिन सवाल उठता है की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रोल आउट करने में वक्त क्यों लग रहा है शुरुआत की 10 वंदे भारत ट्रेन बनाने का ठेका BEML को दिया गया था लेकिन यह ट्रेन अभी बनी है कि नहीं बनी है इस बारे में कोई स्पष्ट नहीं है #VandeBharatSleeper
#VaranasiDelhiTrain
#BengaluruMumbaiExpress
#IndianRailways