महिला का आरोप - चलती ट्रेन के फर्स्ट एसी में गहने और नगदी की चोरी, चेन खींचने पर भी रुकी नहीं ट्रेन

NEWS STATION Short Yesterday

Description

Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UCAgmiBSbOpoqTzLqW48hjEw/join

फर्स्ट AC में महिला के ₹2.5 लाख के गहने और नकदी चोरी, चार बार चेन खींचने पर भी मदद नहीं मिलने का आरोप

भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। 2 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला ने ट्रेन नंबर 15726 आनंद विहार टर्मिनल–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (ANVT-NJP Express) के फर्स्ट AC कोच में सफर के दौरान लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी होने का आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक, लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान उनके करीब 2.5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद मदद के लिए उन्होंने चार बार इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन इसके बावजूद RPF और रेलवे स्टाफ की ओर से समय पर कोई सहायता नहीं मिली।

महिला का यह वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह फर्स्ट AC कोच के कूपे में सफर के दौरान हुई कथित चोरी और रेलवे कर्मचारियों की प्रतिक्रिया को लेकर अपनी शिकायत बता रही हैं।