Welcome to YTUnity

One free SpiderTaz Network account works across every network site.

Featured creators

Creators on the SpiderTaz Network

Become a creator →

Punjab Train Fire: Punjab में चलती ट्रेन में भयंकर आग!| India News Punjab

India News Punjab Live Stream 7 days ago

Description

पंजाब में बसंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर आ रही एक ट्रेन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से रवाना हुई ट्रेन बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। इसी दौरान ट्रेन के डिब्बों में अचानक आग भड़क उठी। बसंतपुरा रेलवे स्टेशन राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है।
आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन के दो से तीन डिब्बे इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्रेन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

#indianews #indianewspunjab #punjabtrainfire #trainfire #amritsar #basantpura #rajpura #indianrailways #trainaccident #railwaynews #punjabbreakingnews #punjabnews


For More Information visit us: https://www.inkhabar.com/livetv/india-news-punjab-live-tv ( Live )
Connect with us on Social platform at: https://www.facebook.com/IndiaNewsPunjab (Facebook)
Connect with us on Social platform at: https://twitter.com/IndiaNewsPunjab/status/1620656160717291520?t=S3CCe82hWwhrnL4GLnf9PQ&s=08
Subscribe to our You Tube channel: https://www.youtube.com/@IndiaNewsPunjabLive (Youtube)
Connect with us on Social platform at: https://www.kooapp.com/profile/IndiaNewsPunjab ( Koo APP)