Description
Iran America War के लिए Tehran Woman Brigade क्या ट्रेनिंग दे रही I RGC?
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान के आजादी स्क्वायर पर महिलाओं के लिए विशेष सैन्य प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। 10 नवंबर को शुरू हुए इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने हथियार चलाने, निशाना लगाने, रस्सी के सहारे उतरने और जिपलाइन जैसी सैन्य गतिविधियों का अभ्यास किया। अल जज़ीरा और एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहल संभावित अमेरिकी जमीनी हमले की आशंका के बीच नागरिकों को तैयार करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है। ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई ने भी कहा है कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है और तेहरान ने वार्ता के लिए सात शर्तें रखी हैं।
#Live #TehranWomanBrigade #IRGC #IranWomenBrigade #IranMilitary #WomenFighters #IranAmericaWar #IranUSConflict #IranIsraelWar #IranNews #IRGCTraining #Tehran
