Welcome to YTUnity

One free SpiderTaz Network account works across every network site.

Featured creators

Creators on the SpiderTaz Network

Become a creator →

IMPACT | झारखंड के पंदनवांटांड़ में सामुदायिक प्रयास से दूर हुआ अंधेरा

VideoVolunteers Video 14 days ago

Description

झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड की चेपाकला पंचायत का पंदनवांटांड़ गांव दशकों से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित था। करीब 150 की आबादी वाले इस गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते थे।

अगस्त 2025 में इस समस्या को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गई और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। इसके बाद उपायुक्त, बीडीओ, बिजली विभाग और वन विभाग के अधिकारियों तक ग्रामीणों की समस्या पहुंचाने के लिए जनता दरबार और बैठकों के जरिए लगातार प्रयास किए गए।

गांव के वन क्षेत्र में होने के कारण पारंपरिक बिजली के खंभे और तार लगाने के लिए वन विभाग की एनओसी एक बड़ी चुनौती बनी। ऐसे में ग्रामीणों के सहयोग और स्थानीय मुखिया अनिकेत कुमार नायक की पहल से सौर ऊर्जा आधारित विद्युतीकरण का रास्ता निकाला गया।

यह कहानी केवल एक गांव में रोशनी पहुंचने की नहीं, बल्कि सामुदायिक पत्रकारिता, ग्रामीणों की एकजुटता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल से बदलाव लाने की है।

पंदनवांटांड़ का अनुभव दिखाता है कि जब समुदाय अपनी समस्या को सामने लाता है और प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समाधान की दिशा में प्रयास करता है, तो मुश्किल परिस्थितियों में भी रास्ता निकाला जा सकता है।

#Hazaribagh #Barkagaon #Pandanwantand #Chepakala #Jharkhand #SolarElectrification #SolarEnergy #RuralElectrification #CommunityJournalism #CommunityAction #RuralDevelopment #RenewableEnergy #ElectricityForAll #GroundReport #positivechange

This story is by Md Shamim Ahmad, a Community, Content Creator from Hazaribagh Jharkhand.

This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.


Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/

Connect with us!

- Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
- Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
- Instagram: https://www.instagram.com/videovolunteers
- Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
- YouTube Channel: www.youtube.com/user/VideoVolunteers