Description
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Bypoll Result) में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का विशेष आभार जताकर सबको चौंका दिया है।
दतिया में भारतीय जनता पार्टी का अभेद्य किला एक बार फिर ढह गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से करारी शिकस्त दी। हद तो तब हो गई जब पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के अपने पोलिंग बूथ पर भी बीजेपी हार गई।
इस जीत का जश्न मनाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया में जीत का श्रेय अखिलेश यादव को भी जाता है, जिनके समर्थन से यादव समाज कांग्रेस से जुड़ा। वहीं, इस हार पर अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर बड़ा तंज कसते हुए इसे 'डबल इंजन की डबल हार' बताया है। जानिए दतिया उपचुनाव के पूरे आंकड़े और अखिलेश फैक्टर की इनसाइड स्टोरी!
#Live #DatiaBypoll #Congress #AkhileshYadav #JituPatwari #MPNews #DatiaElectionResult #BJP #MadhyaPradeshPolitics #SamajwadiParty #HindiNews
