Baharon Phool Barsao || बहारों फूल बरसाओ || Dj remix ||

Parwez Alam Video 6 years ago

Beschreibung

गाना / Title: बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है - bahaaro.n phuul barasaao, meraa mahabuub aayaa hai

चित्रपट / Film: सुरज-(Suraj)

संगीतकार / Music Director: शंकर - जयकिशन-(Shankar-Jaikishan)

गीतकार / Lyricist: हसरत जयपुरी-(Hasrat Jaipuri)
गायक / Singer(s): मोहम्मद रफ़ी-(Mohammad Rafi)

Lyrics

बहारों फूल बरसाओ
मेरा महबूब आया है - (२)
हवाओं रागिनी गाओ
मेरा महबूब आया है - (२)

ओ लाली फूल की मेंहँदी लगा इन गोरे हाथों में
उतर आ ऐ घटा काजल, लगा इन प्यारी आँखों में
सितारों माँग भर जाओ
मेरा महबूब आया है - (२)

नज़ारों हर तरफ़ अब तान दो इक नूर की चादर
बडा शर्मीला दिलबर है, चला जाये न शरमा कर
ज़रा तुम दिल को बहलाओ
मेरा महबूब आया है - (२)

सजाई है जवाँ कलियों ने अब ये सेज उल्फ़त की
इन्हें मालूम था आएगी इक दिन ऋतु मुहब्बत की
फ़िज़ाओं रंग बिखराओ
मेरा महबूब आया है - (२)
बहारों ...