Beschrijving
आज के आधुनिक युग में जहाँ शिक्षा केवल डिग्रियों और कॉरपोरेट करियर तक सीमित होती जा रही है, वहीं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एक ऐसी संस्था के रूप में खड़ा है जो आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ प्राचीन भारतीय मूल्यों और संस्कारों का समन्वय कर रहा है।
भारत के सबसे बड़े निजी गैर-सरकारी शैक्षिक संगठनों में से एक, विद्या भारती का उद्देश्य केवल साक्षरता नहीं, बल्कि 'सांस्कृतिक पुनरुत्थान' है।
विद्या भारती की यात्रा 1952 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'सरस्वती शिशु मंदिर' की स्थापना के साथ शुरू हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारकों द्वारा बोया गया यह छोटा सा बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।
1977 में, इन सभी स्कूलों को एक सूत्र में पिरोने के लिए 'विद्या भारती' के रूप में एक राष्ट्रीय संस्था का गठन किया गया, जिसका मुख्यालय वर्तमान में दिल्ली में है।
विद्या भारती हर वर्ष अपने विद्यालयों के लिए एक वार्षिक गीत जारी करती है, जो उस वर्ष देश के सभी विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में गाया जाता है।
यह वीडियो विद्या भारती वार्षिक गीत 2026-27 का है, जो माध्यमिक विद्यालयों के लिए है। इस वीडियो में आप इस देशभक्ति गीत के लिरिक्स पढ़ते हुये गीत गुनगुना सकते हैं।
मैं पहली कक्षा से ही विद्या भारती का छात्र रहा हूँ। मैंने इस प्रकार के देशभक्ति गीत सभी बच्चों के सामने गाये हैं। इस मधुर देश प्रेम से ओतप्रोत गीत से अपने इस चैनल की शोभा बढ़ाने के उद्देश्य से मैं यहाँ अपलोड कर रहा हूँ।
विद्या भारती वार्षिक गीत 2026-27 के लिरिक्स आप यहाँ से पढ़ सकते हैं - https://www.ekumaon.com/2026/05/vidhya-bharti-annual-song-2026-27-lyrics.html
#vidhyabharti #annualsong2026 #rss #shishu_mandir #vidhyamandir