Description
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UCAgmiBSbOpoqTzLqW48hjEw/join
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे हर साल अपनी व्यवस्थाओं को पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी जा रही है।
