Description
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UCAgmiBSbOpoqTzLqW48hjEw/join
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास मंगलवार देर रात संदिग्ध धमाका हुआ। इसमें पटरी को सहारा देने वाले दो सीमेंट के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रैक के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। धमाका एक पैसेंजर ट्रेन गुजरने के लगभग 45 मिनट बाद हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ।
श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा, “मैं और मेरी टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। रेलवे अधिकारी भी मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही सटीक कारण पता चलेगा। अभी विस्फोट या कोई और वजह बताना जल्दबाजी होगी। हाल में बरामद 7.5 किलो आरडीएक्स से इस घटना का कोई संबंध नहीं है।”
एटीएस, सीआईडी और एफएसएल टीमें जांच में जुटी हैं। सुरक्षा कारणों से अनूपगढ़-सूरतगढ़ और कुछ अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जांच जारी है।
