केन-बेतवा परियोजना के विरोध में बड़ा एक्शन, अमित भटनागर समेत कई आंदोलनकारी हिरासत में

Khabar Lahariya Short 2 days ago

Description

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे चिता आंदोलन के दौरान आज सुबह पुलिस ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि भारी पुलिस बल सुबह करीब 5 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचा और प्रमुख प्रदर्शनकारियों को अपने साथ ले गया।

आंदोलन से जुड़ी दिव्या अहरवार का कहना है कि अमित भटनागर पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर थे और आज वे परियोजना में कथित भ्रष्टाचार और कानून के उल्लंघन से जुड़े आरोपों को मीडिया के सामने रखने वाले थे। उनका आरोप है कि इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

चिता आंदोलन आज 17वें दिन में पहुंच गया है। आंदोलनकारी परियोजना से प्रभावित समुदायों के अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं के पालन और कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध जता रहे हैं। इस बीच, आंदोलनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को आंदोलन दबाने की कोशिश बताया है।

#KenBetwaLinkProject #AmitBhatnagar #ChitaAndolan #Panna #MadhyaPradesh #Protest #GroundReport #Bundelkhand #KenBetwa #NewsUpdate

Join this channel to get access to the perks:
https://www.youtube.com/channel/UCbvNC1RcIdlM2Kzn-QnjFng/join

अधिक वीडियोस के लिए सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/channel/UCbvNC1RcIdlM2Kzn-QnjFng?sub_confirmation=1

फेसबुक पर लाइक करें: https://www.facebook.com/khabarlahariya

ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/KhabarLahariya

इंस्टाग्राम पर सुन्दर फोटोज़ और वीडियो देखें: https://www.instagram.com/khabarlahariya/

अधिक न्यूज़ के लिए वेबसाइट देखें: http://khabarlahariya.org/

खबर लहरिया के साथ जुड़िये टेलीग्राम पर https://t.me/khabarlahariya

Watch our Premium stories on Rural Youth here: https://khabarlahariya.org/premium/

Subscribe to Us for All the English trending, Latest content on Rural Youth: https://khabarlahariya.org/subscribe/

Shop with us, Khabar Lahariya ki Latest Merchandise: https://kadakmerch.com/collections/khabarlahariya

Subscribe for Weekly Newsletter: https://forms.gle/VH8Ej6gWqSYUSGC88