Description
शिमला। "कोई भी वस्तु पूरी तरह बेकार नहीं होती, जरूरत केवल उसे नए रूप में उपयोग करने की होती है।" इस सोच को साकार करते हुए नगर निगम शिमला ने शहर में एक अनूठी पहल शुरू की है। नगर निगम बेकार पड़े लोहे और स्टील (वेस्ट मटेरियल) का पुन: उपयोग कर दुनिया के सात अजूबों (Seven Wonders) की प्रतिकृतियां तैयार करवा रहा है, जिन्हें शहर के सात प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत पहला मॉडल रानी झांसी पार्क में स्थापित किया जा चुका है। नगर निगम के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री इसका औपचारिक अनावरण करेंगे।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली की एक विशेष फर्म के सहयोग से तैयार की जा रही ये प्रतिकृतियां न केवल पर्यावरण संरक्षण और रीसाइक्लिंग का संदेश देंगी, बल्कि शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित होंगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतिकृतियों को रानी झांसी पार्क, स्कैंडल प्वाइंट, शिमला वॉच कंपनी के समीप, रिज मैदान स्थित वाटर एटीएम के पास, गेयटी थिएटर के निकट, आशियाना रेस्टोरेंट के नीचे तथा ढली चौक (टनल पार करने के बाद) सहित सात प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जा रहा है।
------------
Thank you for your support to "News Point TV Youtube" channel”🙏
This is Official Handle of News Point TV; News Point TV was founded on a vision, which seeks to be the most Creative media organization of the world. For new updates related politics, national, international and bollywood news stay tuned.
Visit our official website, by following the link👉: Stay Connected & Get Updated Even On:👇👇👇
►Website : https://newspoint.tv/
►Facebook : https://www.facebook.com/TvNewspoint
►Instagram : https://www.instagram.com/newspointtv
►Twitter : https://x.com/Newspointtv